फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डोरमा हादसे में लापरवाही पर सैनी थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Sat, 11 Apr 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
डोरमा सड़क हादसे में पुलिस की शुरुआती जांच पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में सच्चाई सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई तेज हो गई है। लापरवाही उजागर होने पर सैनी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर डोरमा गांव के पास 27 मार्च को हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक पुलिस जिस ट्रेलर को चलती हालत में बता रही थी, वह घटना के समय सड़क किनारे खड़ा था। जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, ट्रेलर 27 मार्च को दोपहर 3:24 बजे हाईवे की तीसरी लेन में खड़ा था।
इसके करीब दो मिनट बाद 3:26 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन पीछे से आकर उसी खड़े ट्रेलर में टकरा गया। घटना स्थल के पास स्थित पेट्रोल पंप सहित करीब 800 मीटर और 1.5 किलोमीटर पहले लगे कैमरों की फुटेज ने भी इस तथ्य की पुष्टि की है।
विज्ञापन

हादसे में सात महिलाओं और तीन बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 24 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले की जांच कर रहे सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी है। इसके आधार पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने सख्त कार्रवाई करते हुए सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। आईजी अजय कुमार मिश्र द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किए जाने के बाद अब विभागीय जांच और तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें