फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लेखपाल संघ की अध्यक्ष चुनी गईं साधना, शिव शंकर बने मंत्री

Mon, 27 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सभागार में रविवार को जिला कमेटी की मौजूदगी में लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव हुआ। इस दौरान साधना सिंह अध्यक्ष और शिव शंकर पाल मंत्री चुने गए। कुल 56 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर साधना सिंह को 28 और सुनील द्विवेदी को 25 मत मिले, जबकि एक मत अवैध पाया गया।
विज्ञापन




मंत्री पद के लिए शिव शंकर पाल को 31 और कमल सिंह को 23 वोट मिले। वहीं रवि विश्वकर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमन साहू कनिष्ठ उपाध्यक्ष, हिमांशु मिश्रा उपमंत्री, नरेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष और नरेंद्र सिंह आय-व्यय मंत्री चुने गए। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विजयी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस दौरान समर्थकों ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें