फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Sun, 09 Dec 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
समशाबाद। नगर कोतवाली के राघवपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने शनिवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम करने का प्रयास किया। पर, कोतवाली पुलिस ने ट्रक को पकड़कर ग्रामीणों को शांत कराया। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


 बल्लहा मजरा राघवपुर निवासी रामभवन मौर्या न्यायलय में कर्मचारी हैं। इन दिनों उनकी तैनाती सुल्तानपुर जनपद में है। तीन बच्चों में छोटा बेटा मुकेश कुमार मौर्या (19) सेना की तैयारी कर रहा था। रविवार को इसके लिए उसे फैजाबाद जाना था। इससे पहले शानिवार की शाम वह किसी जरूरी काम से सिराथू गया था। रात तकरीबन आठ बजे घर वापस लौटते समय गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मारने के बाद 50 मीटर तक रौंदते हुए निकल गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास रहे लोग दौड़ पड़े। आननफानन पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। पर, आधे घंटे तक कोई सेवा नहीं मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण घटना स्थल पर चक्काजाम करने लगे। इसी बीच कोतवाल अर्जुन सिंह मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने खोदायगंज के पास से पकड़ लिया। हालांकि ड्राइवर हाथ नहीं लगा। कोतवाल के समझाने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लिखापढ़ी कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें