फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास आवंटन में धांधली पर भड़के ग्रामीण

Tue, 14 Jul 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंझनपुर (ब्यूरो)। लोहिया आवास आवंटन में धांधली से खफा मिर्दहन का पूरा गांव के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रधान और वीडीओ पर कई लोगों के नाम दो-दो आवासों का आवंटन कराकर रकम डकारने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीएम से की। जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन

सरसवां ब्लाक के मिर्दहन का पूरा गांव निवासी गौरव, गणेशिया, ननकी, सोनिया, सुनीता, नथिया, गुड़िया आदि ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि प्रधान-वीडीओ ने अफसरों से सांठगांठ कर कई लोगों के नाम दो-दो आवासों का आवंटन करा दिया है।

लोगों के खाते में आई रकम भी डकार ली है। बताया कि कई लाभार्थियों को अभी तक आवास की दूसरी किश्त भी नहीं मिली है। इसकी वजह से आवास का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से की थी। पर, उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुंकार भरी। जिलाअधिकारी अनिल कुमार सिंह ने गांव वालों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि प्रकरण की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें