सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बुधवार को भाजपा की ओर से रन फार यूनिटी के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नई तहसील से शुरू हुई दौड़ पुरानी तहसील पहुंच कर खत्म हुई। सभी प्रतिभागियोें को स्थानीय भाजपा विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने पुरस्कृत किया।
बता दें कि भाजपा ने सभी विधान सभा क्षेत्रों में सरदार पटेल की जयंती पर रन फार यूनिटी के तहत एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करने का फरमान जारी किया है। इसी क्रम में बुधवार को नए तहसील भवन के सामने से इस दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुबह 8 बजे सिराथू के भाजपा विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने हरी झंडी दिखा कर दौड़ प्रतियोगिता शुरू करवाई।
पुरानी तहसील पहुंच यह दौड़ प्रतियोगिता खत्म हुई। समापन के बाद विधायक शीतला प्रसाद पटेल की ओर से सभी प्रतिभागियोें को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर आद्या पांडेय, अजय त्रिपाठी, संतोष पटेल, अनिल शर्मा, ऊधोश्याम, जगदीश सरोज, राजेद्र प्रसाद उर्फ भोला यादव मौजूद रहे।