फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ताक पर नियम... बिना हेलमेट के ही दिया जा रहा पेट्रोल

Wed, 12 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बिने हेलमेट पहने एक व्य​क्ति को तेल देता पंप में तैनात कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
यातायात माह में सरकार और पुलिस-प्रशासन सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रयासरत है। दूसरी ओर पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल मुहिम को अनदेखा किया जा रहा है। शहर में पंपों पर हेलमेट के बिना ही पेट्रोल की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

सड़क हादसे की सबसे अधिक घटनाएं बाइक सवारों के साथ होती है। वे बिना हेलमेट के ही सफर पर निकल पड़ते हैं। ऐसे में इसपर अंकुश लगाने के लिए शासन ने हेलमेट अनिवार्य किया है लेकिन पेट्रोल पंपों की पड़ताल में खामिया मिलीं। कई पेट्रोल पंपों पर हेलमेट के बिना पहुंच रहे बाइक सवारों को पेट्रोल दिया गया।
खल्लाबाद भरवारी के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर एक बजे सभी ग्राहकों के दोपहिया वाहन में पेट्रोल डाल दिया गया। इनमें से ज्यादातर लोगों के पास हेलमेट नहीं था। हेलमेट को लेकर कोई जागरूकता को पोस्टर भी नदारद था।
विज्ञापन

कमोबेश, यही स्थिति नवीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर मिली। पेट्रोल पंप पर कैमरे का फ्लैश चलता देख कर्मचारी कुछ देर के लिए रुक गए। हेलमेट वालों को पहले पेट्रोल देने लगे। धन्नी सांकड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर भी बगैर हेलमेट के पेट्रोल दिया जा रहा था। फोटो खींचे जाने के बाद कर्मचारी लोगों से हेलमेट लेकर आने की बात कहने लगे। बाइक सवार दूसरे से हेलमेट लेकर पेट्रोल लेने लगे।
- बिना हेलमेट के यदि पेट्रोल पंप वाले तेल दे रहे हैं तो इसपर अंकुश लगाने के लिए संबंधित थाने को निर्देश दिया जाएगा। लापरवाही करने पर पंप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें