फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच में वाइड गेंद को लेकर बवाल, मारपीट, सात जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा में बृहस्पतिवार को क्रिकेट मैच में वाइड गेंद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों तरफ से सात लोग घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव कर झगड़ा शांत कराया। घटना में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चरवा के प्रशांत कुमार ने बताया की बृहस्पतिवार को बच्चे आपस में क्रिकेट मैच खेल रहे थे। इस बीच एक गेंद को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष गेंद को वाइड और दूसरा इसे राइट बता रहा था।
इस विवाद के बाद क्रिकेट मैच बंद हो गया। इस बीच क्रिकेट खेल रहे दोनों टीमों के लोग घर चले गए। लेकिन घर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गई।
विज्ञापन

नौबत मारपीट तक पहुंची तो दोनों तरफ से 24 से अधिक लोग लाठी डंडों से लैस होकर जमा हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष से रामजी, रजनीश, तनुज, जीतू, उत्तम व दूसरे पक्ष से विटोला देवी और भतीजा विनीत घायल हो गए ।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव कर झगड़ा शांत कराया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें