फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राष्ट्रीय लोक अदालत में वकीलों का हंगामा, वादकारियों और बैंककर्मियों को कचहरी से भगाया

Sun, 10 Sep 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जनपद न्यायालय में विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता
विज्ञापन
लोक अदालत में वकीलों का हंगामा, वादकारियों और बैंककर्मियों को कचहरी से भगाया
विज्ञापन

- हापुड़ की घटना को लेकर कई दिन से हड़ताल पर चल रहे जिला कचहरी के अधिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। हापुड़ की घटना को लेकर हड़ताल पर चल रहे अधिवक्ताओं ने शनिवार को जनपद न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जमकर हंगामा किया। अदालती कामकाज का विरोध करते हुए वादकारियों, बैंक व अन्य विभागों से आए कर्मचारियों को भी भगा दिया गया। आंदोलनकारियों के इस रवैये से दिनभर कचहरी में गहमागहमी का माहौल रहा।
अमूमन राष्ट्रीय लोक अदालत में 20 से 22 हजार मामलों का निस्तारण होता है। बड़ी संख्या में वादकारी पहुंचते हैं, लेकिन शनिवार को आयोजित लोक अदालत का नजारा बदला हुआ दिखा। इसकी वजह हापुड़ में पुलिस की बर्बरता को लेकर चल रहा वकीलों का आंदोलन रहा। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने न केवल राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया, बल्कि वादकारियों को भी नहीं आने दिया। कचहरी के अंदर बैंक व राजस्व समेत अन्य कर्मचारियों की टेबल लगीं हुईं थीं, लेकिन उनमें कोई नजर नहीं आया। पूरे हाल में महज कुछ पुलिस और न्यायिक कर्मचारी ही दिखे। बैंक व अन्य विभागों के कुछ कर्मचारी आए थे, जिन्हें आक्रोशित अधिवक्ताओं ने भगा दिया। वहां पर लगी कुछ टेबल और मेज भी पलट दीं। कुछ कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच तीखी झड़प व हाथापाई भी हुई। पूरे दिन वकील अलग-अलग समूहों में परिसर के अंदर घूमते रहे। कोई भी बाहरी व्यक्ति मिल गया तो उसे वापस कर दिया। कुछ लोग तो मुख्यद्वार पर ही डटे रहे और वादकारियों को अंदर आने से रोकते रहे।
विज्ञापन

-
आपस में ही टकराते रहे वकील
कचहरी में कुछ अधिवक्ता ऐसे भी रहे, जो हड़ताल के बाद भी राष्ट्रीय लोक अदालत के वादकारियों का काम करा रहे थे। आंदोलित वकीलों को जब इसका पता चला तो वह ऐसे वकीलों की निगरानी में जुट गए। जो वकील वादकारियों के साथ घूमता मिला, उसे रोक लिया। इस दौरान वकीलों के बीच आपस में ही कई बार तीखी झड़प हो गई।
विज्ञापन


-
सभा में उठाया वकीलों के हितों का मुद्दा
कचहरी के 48 खंभा परिसर में मॉडल जिला बार एसोसिएशन की शनिवार की सुबह एक सभा हुई। इसमें अध्यक्ष राकेश जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने हापुड़ की घटना और वकीलों के हितों के जुड़े मुद्दे उठाए। इसके बाद राष्ट्रीय लोक अदालत के बहिष्कार का प्रस्ताव पास कर दिया। बैठक का संचालन महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने किया।

जनपद न्यायालय में विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें