न्याय पंचायत मकदुमपुर ढोकसहा के ग्रामीणों शुद्ध पेयजल का इंतजार है। मकदुमपुर ढोकसहा, बैगवां फतेहपुर और उरई अशरफपुर में करीब 3.15-3.15 करोड़ रुपये की लागत से पानी की टंकियां बनाई गई हैं, लेकिन आपूर्ति आज तक नहीं शुरू हो पाई।
जल जीवन मिशन के तहत के तहत हुए काम अधूरे हैं। पाइपलाइन बिछ पाई न पूरे कनेक्शन दिए गए। तीन मजरों के करीब 50 हजार लोग परेशान है। न्याय पंचायत के डेकहाई, चक सिरसी, बारा, नरेंद्र बारा, उरई अशरफपुर, पहाड़िया, अहिरन की डांडी, पूरीपूर, मेड़रहा और बैगवां फतेहपुर समेत गांवों में पेयजल की किल्लत है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को बदहाल छोड़ दिया गया। कई गांवों में अभी तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है।
ग्रामीणों का कहना...
पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे अब तक नहीं भरे गए हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। इससे बच्चों और बुजुर्गों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
- श्रीकांत मिश्रा, उरई अशरफपुर
कई घरों में अब तक कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। जहां पाइप लगे हैं, वहां पानी आने पर बहता रहता है और रास्तों पर जलभराव हो जाता है।
- राम सजीवन, बैगवां फतेहपुर
एक टंकी से चार गांवों में आपूर्ति की व्यवस्था है, लेकिन आधे से अधिक घरों में कनेक्शन नहीं हैं। कनेक्शन के लिए सुविधा शुल्क मांगा जाता है और रुपये नहीं देने पर कनेक्शन नहीं दिया जाता।
- शालू सरोज, मकदुमपुर ढोकसहा
इनसेट
20-25 दिन में दूर हो जाएगी समस्या
समस्या पर जल जीवन मिशन के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मकदुमपुर ढोकसहा गांव में निजी जमीन से पाइपलाइन नहीं गुजरने देने के कारण 40-50 कनेक्शन अधूरे हैं। संबंधित व्यक्तियों से बातचीत चल रही है। सहमति मिलने पर पाइपलाइन बिछाकर कनेक्शन पूरे कराए जाएंगे। बैंगवा फतेहपुर में मोटर जलने से पानी की आपूर्ति बाधित हुई है, जिसे जल्द ठीक करा दिया जाएगा। वहीं, उरई अशरफपुर में अभी टेस्टिंग का काम चल रहा है। यहां व्यवस्था पूरी तरह सुचारु होने में 20 से 25 दिन लग सकते हैं। पैसे लेकर कनेक्शन देने के आरोपों की जांच कराई जाएगी। सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
राम सजीवन
राम सजीवन
राम सजीवन
राम सजीवन
राम सजीवन
राम सजीवन