फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैवाहिक समारोह से लौट रहे दंपती से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के जरैनी गांव के समीप शुक्रवार देर रात वैवाहिक समारोह से लौट रहे दंपती के साथ बदमाशों ने सरेराह मारपीट कर लूटपाट की। बदमाशों ने घटना का विरोध करने पर दंपती को जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को खबर दी। देर रात सीओ चायल श्यामकांत और पिपरी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के केवट का पुरवा निवासी अभयराज प्रयागराज के नैनी में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। अभयराज की ससुराल नेवादा है। पांच दिन दिन पहले अभयराज की ससुराल में शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ आए थे। शुक्रवार रात सरायअकिल के एक गेस्ट हाउस में शादी का कार्यक्रम था। देर रात वह वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद पत्नी के साथ बाइक से लौट रहे थे।
जैसे वह नेवादा व जरैनी गांव के बीच पहुंचे तभी नकाबपोश बदमाशों ने दंपती को रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने अभयराज से 10 हजार रुपये नकद और पत्नी के करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर लूट लिए। घटना का विरोध करने पर दंपती को गोली मारने की धमकी दी गई। सीओ का श्यामकांत का कहना है सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंचकर जांच की गई। घटना से दंपती बेहद डरे हुए हैं। वह बदमाशों की पहचान नहीं बता सके। फिलहाल, उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें