कौशाम्बी से मंझनपुर मुख्यालय व प्रयागराज के लिए रोडवेज बस सेवा नहीं शुरू हो सकी। विभाग की ओर से अब मंगलवार से बस सेवा शुरू करने का दावा किया जा रहा है। तीन जनवरी से प्रयागराज में माघ मेला भी शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों को आवागमन के लिए डग्गामार बस, ऑटो व ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ता है। इस संबंध में रोडवेज की ओर से कहा गया था कि 11 जनवरी (रविवार) से बस सेवा शुरू हो जाएगी।