फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक यातायात नियमों का पालन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन करें रोडवेज बस चालक
विज्ञापन

मंझनपुर। सड़क सुरक्षा माह को लेकर परिवहन व यातायात पुलिस जहां वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ा रही है, वहीं रोडवेज बस चालक नियम की अनदेखी कर मुसाफिरों को गंतव्य तक ले जा रहे हैं। यह खुलासा शुक्रवार को सैनी बस स्टाप में बसों की चेकिंग के लिए पहुंचे एआरओ व यातायात पुलिस के सामने हुआ। बस चालकों को यातायात नियमों के पालन की सलाह दी।
विज्ञापन

इन दिनों परिवहन विभाग व यातायात पुलिस आमजन को सड़क सुरक्षा के बाबत जागरूक कर रही है। स्कूल-कॉलेजों में गोष्ठी व रैली का आयोजन किया जा रहा है। लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। इसके बाद भी सरकारी बस चालक लापरवाही कर रहे हैं। शुक्रवार को एआरटीओ शंकर जी सिंह व यातायात निरीक्षक रवींद्र त्रिपाठी सैनी स्थित लीडर रोड डिपो के बस स्टाफ पहुंचे। यहां बसों की चेकिंग के दौरान पता चला कि ज्यादातर बसों में सीट बेल्ट ही नहीं थी। जिन बसों में सीट थी, उसके चालक लगाए नहीं थे। बस की साफ-सफाई की स्थिति भी खराब मिली। इस पर बस चालकों को चेतावनी दी गई है। साथ ही बसों में फॉग लाइट, रिफ्लेक्टर, डिपर, ब्रेक, चालक व परिचालक का लाइसेंस चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें