फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम से भिड़ी रोडवेज बस, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम से भिड़ी रोडवेज बस, छह लोग घायल
विज्ञापन

- नेशनल हाईवे पर अचानक चालक ने मोड़ दिया था ट्रैक्टर
- स्थानीय अस्पताल में उपचार कराने के बाद घायलों को भेजा गया घर
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के मोरछा मोड़ के समीप नेशनल हाईवे पर एक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से डीसीएम से रोडवेज बस भिड़ गई। इससे बस चालक समेत करीब छह लोग घायल हो गए। स्थानीय अस्पताल में इनका प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद सभी को गंतव्य के लिए दूसरे वाहन से भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब दो बजे कायमपुर स्थित एक भट्ठे से ट्रैक्टर माल लोडकर प्रयागराज से कानपुर की तरफ जाने वाले हाईवे पर फर्राटा भर रहा था। ट्रैक्टर के पीछे डीसीएम और उसके ठीक पीछे प्रयागराज से कानपुर जाने वाली लीडर रोड डिपो की बस थी। मोरछा मोड़ के समीप अचानक ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी मोड़ दी। इसे लेकर डीसीएम चालक को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इससे अनियंत्रित हुआ रोडवेज बस डीसीएम में भिड़ गई। हादसे में रोडवेज बस चालक प्रयागराज के बम्हरौली निवासी टुन्ना व मुसाफिर मारिया, आमिर हासिमी, अभिषेक समेत छह लोग सीट से गिरकर जख्मी हो गए। हादसा देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी को सैनी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने सभी की मरहम पट्टी करने के बाद गंतव्य के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें