फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रोड रोलर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोवताली के ओसा चौराहे के समीप शुक्रवार दोपहर रोड रोलर ने बाइक सवार को कुचल दिया। अचानक सामने आई महिला को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। पुलिस ने चालक को पकड़कर रोड रोलर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली के भवनसुरी निवासी उमाकांत त्रिपाठी (58) किसानी करते थे। बेटे सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि अभिलेखीय गड़बड़ी के कारण उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा था। जिसे दुरुस्त कराने के लिए शुक्रवार सुबह वह कृषि कार्यालय मंझनपुर गए थे। दोपहर में घर वापस लौटते समय ओसा चौराहा के पास बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से निकली एक महिला अचानक सड़क पर उनकी बाइक के सामने आ गई।
उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। पीछे से आए रोड रोलर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को शव की तलाशी के दौरान आधार कार्ड मिला। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। मंझनपुर इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि चालक को पकड़ लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें