जिला पंचायत की ओर से चतुर्थ राज्य वित्त आयोग योजना के तहत जिले में 103 सड़कों का निर्माण होगा। बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति वाचस्पति व सिराथू विधायक वाचस्पति ने इसका शिलान्यास किया। इस मौके पर अभियंता अभय सिंह, विजय प्रकाश, गजराज सिंह परिहार, हिमांशु सिंह यादव, अमित सिंह पटेल, राम सागर सिंह, आशीष मौर्य, नरेंद्र मौर्य, अंबुज भारती, जुबैर अहमद, महेंद्र सिंह, आशा देवी, यासिर मंजूर, जितेंद्र कुमार, हीरालाल लोधी, राम प्रकाश, हीरालाल सरोज, संतोष कुमार, चंद्रदत्त शुक्ल, महेश चौधरी, दीपक सिंह आदि रहे।