फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने देश को ठगा है: इंद्रजीत

Thu, 29 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
political news
विज्ञापन
बसपा कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने नौ अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली रैली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर विपक्षी दलों की नींद उड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से झूठ बोला। तमाम वादे किए, लेकिन एक भी पूरे नहीं हुए। कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार है। साढ़े चार साल राज करने के बाद यह सरकार घर की लड़ाई में उलझ गई है। प्रदेश की जनता का यह क्या भला करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी यात्रा लेकर निकले हैं, किसानों का दर्द जानने के लिए। कहा कि इसके पहले कांग्रेस की ही सरकार थी, तब उन्हें किसानों की याद नहीं आई। कार्यकर्ताओं से कहा कि नौ अक्तूबर को लखनऊ में बसपा संस्थापक कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर एक रैली का आयोजन किया गया है। रैली में हर विधानसभा क्षेत्र से पांच-पांच हजार लोग बुलाए गए हैं। सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी तैयारी कर लें। बैठक में पूर्व मंत्री आरके सिंह पटेल, विधायक आसिफ जाफरी, टिकेश गौतम, महेंद्र गौतम, हरीलाल बौद्ध, आनन्द मोहन पटेल, सईदुर रब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें