बिहार के सहडोल जिले में बिहारी थाना क्षेत्र में रविवार रात मार्ग हादसे में घायल बाइक सवार ट्रक ड्राइवर की सोमवार रात मौत हो गई। वह रात में खाना खाने के लिए साथी के साथ बाइक से जा रहा था। तभी घटना हुई थी। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव निवासी जुबैर अहमद (25) पुत्र नसीर अहमद पेशे से ट्रक ड्राइवर था। बताया जा रहा है कि ट्रक में माल लादकर रविवार को बिहार गया हुआ था।
बिहार में सहडोल जिला स्थित बिहारी थाना क्षेत्र में पहुंचने के बाद वह ट्रक खड़ी कर अपने साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहा था। रास्ते में वह सामने से आ रही डंपर से भिड़ गया। बुरी तरह घायल हो गया। लोगाें ने पुलिस को सूचना देने के बाद उसे पास के ही अस्पताल में भर्ती करा दिया। डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई।