चौराहे के पास वाहन की टक्कर से दो सगी बहनें घायल हो र्गइं। लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बड़ी बहन की हालत नाजुक देख कर चिकित्सकों ने एसआरएन रेफर कर दिया।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा कोर्रो गांव निवासी अवधेश कुमार पाल की दो पुत्रियां सोनी और मीनू मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से बैंक पैसा निकालने र्गइं थीं। बैंक से पैसा निकाल कर वह वापस आ रही थीं। इसी बीच वह मंझनपुर चौराहे के पास पहुंची। इस दौराने पीछे से आ रही एक बेकाबू कार ने दोनाें को टक्कर मार दिया। दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ीं। लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर बड़ी बहन मीनू की हालत नाजुक देख कर चिकित्सकों ने एसआरएन रेफर कर दिया। इसी प्रकार फतेहपुर धाता निवासी राजनारायण पुत्र स्व.मोहन लाल बाइक से मंझनपुर किसी काम से आ रहा था। पतौना पुल के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार कर भाग निकली। लोगाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।