नगर पालिका की ओर से तीन आरओ पानी की टंकियां लगाई गई हैं। वर्तमान में तीनों टंकियां सूखी हैं। पहली टंकी मंझनपुर जिला पंचायत भवन के मुख्य गेट के सामने, दूसरी सिराथू रोड और तीसरी नया नगर मोहल्ला में है। ऐसे में लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आमजन और राहगीरों के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से लगे आरओ प्लांट में कुछ जगह छोड़कर कहीं भी पानी की एक बूंद नहीं टपकती। व्यापारियों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं हैं, जब टंकी सूखी है। इससे पहले भी दो बार पानी नहीं टपकता था। सिराथू रोड पर करीब 10 दिन से पानी की पाइप टूटी हुई है। ऐसे में पानी लगातार सड़क पर बह रहा है।
टंकी में पानी नहीं होने से बहुत परेशानी होती है। पेयजल के लिए आरओ प्लांट तो लगे हैं लेकिन वो बस नाम के होते हैं चौराहे पर लगा पेयजल प्लांट कभी खराब हो जाता है तो कभी पानी भरा ही नहीं जाता। - पप्पू, स्थानीय व्यापारी
गांव से मंझनपुर काम से आया था। दोपहर में प्यास लगी तो चौराहे पर लगे आरओ प्लांट पर पानी पीने गया, लेकिन पानी था ही नहीं। पानी खरीद के पीना पड़े तो तकलीफ होती है। -जितेंद्र, मनकापुर
करीब 10 दिन से सड़क पर पानी बह रहा है। ऐसे में सड़कों पर कीचड़ हो गया है। लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। घर के सामने पानी भरा होने से बहुत परेशानी होती है। -दीपक कुमार, स्थानीय निवासी
चौराहे पर अस्थायी पेयजल की व्यवस्था करवाई गई है। जल्द ही लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवा दिया जाएगा। टूटी पाइप को ठीक करवा दिया जाएगा।-प्रतिभा सिंह, ईओ
मंझनपुर चौराहे पर सूखा पड़ा आरओ प्लांट। संवाद- फोटो : 1
मंझनपुर चौराहे पर सूखा पड़ा आरओ प्लांट। संवाद- फोटो : 1
मंझनपुर चौराहे पर सूखा पड़ा आरओ प्लांट। संवाद- फोटो : 1