फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 10 हजार नए सदस्य बनाएगा रालोद : रिजवी

Mon, 11 Aug 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक ईकाई गठित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिजवी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की नीतियों और विचारों को जनता तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पार्टी का लक्ष्य 10 हजार नए सदस्य बनाने का है और इसके लिए अभियान तेज किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह यादव ने कहा कि पार्टी हमेशा से किसानों, मजलूमों और दबे-कुचले वर्ग की आवाज रही है। जिलाध्यक्ष नजमुल हसन ने कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करने की अपील की। बैठक में रेहान खान, जमाल अंसारी, नौशाद उल हक, अनिल दुबे, हरिश्चंद्र मौर्य, अशरफ आजाद, मो. फहीम, कादरी, धर्मेंद्र कुमार सरोज और अरशद अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें