अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड सिल्वर जोन नई दिल्ली प्रतियोगिता में डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में 40 छात्र शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में छात्रों ने बेहतर परिणाम हासिल किया। इससे कालेज प्रशासन गदगद है। कालेज प्रशासन ने शनिवार को छात्रों को सम्मानित किया। कालेज के प्रबंधक राशिद रिजवी ने छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के अलावा अध्यापकों को भी सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधक ने अध्यापकों को दस-दस हजार रुपये नगद राशि दी। इसी स्कूल के एक छात्र पवन केशरवानी ने अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व रैकिंग में अपनी पहचान बनाई थी। प्रबंधक ने प्रिसिंपल लुबना फातिमा, धर्मेंद्र पांडेय, ज्योति श्रीवास्तव, फरहत निसार, रश्मी, इशरत अली, चंद्रशेखर यादव, सुबूही आब्दी, रविकांत, ओमशंकर पांडेय, निधि, अभिषेक मिश्र और मो. आरिफ शिक्षकों को सम्मानित किया गया।