मंझनपुर। स्वच्छता सेवा सप्ताह को लेकर अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल के तहत सिराथू इलाके के दो स्कूलों में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें धर्मा देवी इंटर कॉलेज की रिया अग्रहरि और डीडी कान्वेंट स्कूल कानेमई के प्रशांत अव्वल रहे।
धर्मा देवी इंका में कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने किया। कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री स्वच्छता व सफाई को लेकर अभियान चला रहे हैं। मकसद है कि लोग जब खुद व परिवेश को साफ रखेगें तो समाज खुद ब खुद साफ हो जाएगा। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने स्लोगन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें रिया अग्रहरि को प्रथम, सपना देवी को द्वितीय स्थान व प्रशान्त मिश्रा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने सम्मानित किया।
इस मौके पर राम शंकर सिंह, आदित्य द्विवेदी, अनुपम पांडेय, धनवंतरि कुमार, शिवदत्त पांडेय, अमित त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे। दूसरा कार्यक्रम डीडी. कान्वेंट स्कूल केन कानेमई में हुआ। यहां पर भी स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रशान्त अग्रहरि को प्रथम, शिवम मौर्या को द्वितीय स्थान व यथार्थ तिवारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एसबी.सिंह, शिवम अग्रहरि, नरेंद्र कुमार,पल्लवी सिंह,सोनम साहू आदि ने स्वच्छता पर अपने विचार रखे।