फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ऑपरेशन के बाद सेवानिवृत्त दरोगा की मौत, हंगामा

Tue, 13 Jun 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
समदा ​स्थित निजि अस्पताल में बाबूलाल सिंह की मौत के कोतवाली में हंगामा करते परिजन
विज्ञापन
ऑपरेशन के बाद सेवानिवृत्त दरोगा की मौत, हंगामा
विज्ञापन

- आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली में शव रखकर जताया विरोध, दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। समदा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि मौत के बाद चिकित्सक दो घंटे तक शव वेंटीलेटर पर रखे रहे। इससे आक्रोशित परिजन शव लेकर सदर कोतवाली पहुंचे और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने तहरीर लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के खोजवापुर निवासी पुरुषोत्तम सिंह ने बताया उनके पिता बाबूलाल सिंह पुलिस विभाग में दरोगा पद से रिटायर हुए थे। शनिवार को पिता की तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए समदा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने पित्त की थैली में पथरी होने की बात कहकर ऑपरेशन करने को कहा। कुछ जरूरी जांच के बाद रविवार को ऑपरेशन हुआ। आरोप है कि ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही पिता की मौत हो गई, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें वेंटीलेटर पर रखने की बात कही। रात को मौत हो जाने की बात कहकर शव बाहर निकाल दिया गया। इससे नाराज परिजनों ने कोतवाली में शव रखकर हंगामा किया। पुलिस को ऑपरेशन करने वाले दो चिकित्सकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बाबत प्रभारी इंस्पेक्टर महेश सिंह का कहना है शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें