फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़े में रिटायर्ड बैंक प्रबंधक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जीवाड़े में रिटायर्ड
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक गिरफ्तार
फर्जी अंगूठा लगाकर खाते से पैसे निकालने का मामला
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सिराथू (कौशाम्बी)। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में फर्जीवाड़े के मामले में बुधवार को पुलिस ने रिटायर्ड शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन पर कड़ा कोतवाली क्षेत्र स्थित बैंक की देवीगंज शाखा में हेराफेरी कर एक खाते से दो बार पैसा निकालने का आरोप है।
विज्ञापन

कड़ा कोतवाली क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग निवासी कांति देवी पत्नी राजकुमार ने अपना बचत खाता बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की देवीगंज शाखा में खोल रखा है। कांति का आरोप है कि उसके खाते से तत्कालीन शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से अंगूठा लगा कर 2600 रुपए दो बार में निकाल लिए गए। पीड़ित महिला ने इस घटना की रिपोर्ट 4 जुलाई 2017 को सैनी कोतवाली में दर्ज कराई थी। कड़ा कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि उक्त विवेचना सैनी से कड़ा कोतवाली ट्रांसफर होकर आ गई थी। विवेचना में मामला सही पाया गया। विधिविज्ञान प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट में भी फर्जी अंगूठा लगाए जाने की पुष्टि हुई। कड़ा कोतवाल ने बताया कि आरोपी रिटायर्ड शाखा प्रबंधक हरिश्चन्द्र पांडेय पुत्र ओमकारनाथ नीवासी भावापुर थाना करेली प्रयागराज को पुलिस ने बुधवार को घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें