फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मैदान में दूसरे खिलाड़ी का भी करें सम्मान

Thu, 05 Jun 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पवैइया के प्राथमिक विद्यालय व जिला स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों के कैंप का आयोजन हो रहा है। बुधवार को दोनों ही मैदानों में खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया गया। हॉकी कोच हिमांशु पाल ने अभ्यास करने वाले 40 खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए बताया कि खेल का सबसे पहला नियम खेल भावना का होना है। जिस खिलाड़ी में खेल भावना नहीं है, वह सफल नहीं हो सकता। दूसरी टीम के खिलाड़ी भी अपनी टीम के लिए संघर्ष कर रहा है। उसका भी सम्मान करें। वहीं पवैइया में कोच हीरालाल एम कैथल ने खो-खो के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हुए खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें