फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता नाबालिग लड़की के मामले में कई पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता नाबालिग लड़की के मामले में कई पर केस
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिला अस्पताल से लापता एक किशोरी के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अदालत के आदेश पर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
करारी व कड़ाधाम कोतवाली इलाके से दो किशोरियां वर्ष 2014 में संदिग्ध हालत में लापता हो गई थीं। मामला संबंधित थानों में दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बरामद कर चार मई 2014 को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा था। अस्पताल से दोनों किशोरियां संदिग्ध हालत में फिर से लापता हो गईं। काफी खोजबीन के बाद कड़ाधाम इलाके की किशोरी तो मिल गई, लेकिन करारी इलाके वाली अब तक नहीं मिली। इसे लेकर किशोरी के पिता ने थांबा अलावलपुर के युनुस, अमीनपुर संवरो के मकसूद व पिंडरा सहावनपुर के पप्पू सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ बेटी को अगवा कर हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित पिता ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने नामजद व अज्ञात अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----------
युवक पर कातिलाना हमला
मंझनपुर (संवाद)। चरवा कोतवाली के चक बादशाहपुर निवासी बब्बू ने पुलिस को दी तहरीर में खुद पर कातिलाना हमले का आरोप लगाया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेेज दिया है। बब्बू के मुताबिक गांव के बबलू सिंह से उसकी रंजिश है। बृहस्पतिवार को बबलू सिंह ने अपने परिवार के विद्यांत, मुस्कान, संजू व देवेंद्र आदि मिलकर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया है।
-----
रंजिश में किसान को पीटा
मंझनपुर (संवाद)। करारी कोतवाली के अर्का फतेहपुर निवासी मौजीलाल खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। मौजीलाल के मुताबिक उसकी गांव के रामदास से रंजिश है। इसे लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है। मौजीलाल का कहना है कि एक नवंबर को वह खेत की तरफ गया था। इस बीच रामदास अपने परिवार के प्रभाकांत, मुरलीकांत, मोना देवी व विमला के साथ पहुंचा और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर सभी ने पीटा। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
----
महिलाओं को पीटने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मंझनपुर (संवाद)। कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में अधिवक्ता की पत्नी व भयाहू को पीटने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
भरवारी कस्बे में रहने वाले एक अधिवक्ता जिला अदालत में वकालत करते हैं। अधिवक्ता का कहना है दो फरवरी को उनकी पत्नी, भयाहू व बेटा कस्बे के एटीएम में पैसा निकालने गए थे। इस दौरान शुभम कौशल, शांतनु, ओम केसरवानी, अभि केसरवानी व सार्थक आदि ने अधिवक्ता के बेटे की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर पत्नी व भयाहू को भी पीटा। भयाहू के साथ छेड़खानी भी की गई थी।
विज्ञापन

-----
खेत गई किशोरी से छेड़खानी
मंझनपुर (संवाद)। पिपरी इलाके के एक गांव की एक किशोरी दो फरवरी को खेत गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। किशोरी के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकला। शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें