फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में करंट से छात्रा की मौत मामले में प्रधान व प्रधानाध्यापक पर दर्ज होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली के अडहरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चार मई को करंट से छात्रा की मौत के मामले में बाल कल्याण समिति ने गंभीरता दिखाई है। समिति की जांच में प्रधान व प्रधानाध्यापक की लापरवाही पाई गई। इस पर समिति ने प्रधान व प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अडहरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में चार मई को छात्रा ईशानी पुत्री अमर सिंह हैंडपंप में पानी पीने गई थी। इस दौरान हैंडपंप में उतरे करंट से छात्रा की मौत हो गई। पांच मई को छात्रा की स्कूल में करंट से हुई मौत की खबर अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई। खबर को संज्ञान में लेकर बाल कल्याण समिति ने छह मई की एक टीम गठित जांच के लिए अड़हरा भेजा।
जांच टीम को पता चला कि हैंडपंप मिस्त्री सीताराम ने ग्राम प्रधान गुलाब चंद्र व प्रधानाध्यापक मो. आलिम को बताया था कि उसमें करंट आ रहा है। इसकी बैरिकेडिंग ( घेराबंदी) कराने की जरूरत है। इसके बाद भी ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

दोनो लोगों की लापरवाही की वजह से बच्ची की जान गई। समिति ने ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए है। इंस्पेक्टर सुभाष यादव का कहना है कि अभी उन्हें आदेश की कॉपी नहीं मिली। आदेश की कॉपी मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें