फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका से दुष्कर्म मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बारा। बहन के घर घूमने गई एक बालिका के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर उलाहना देने पर आरोपी ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसे पीट दिया। अदालत के आदेश पर कौशाम्बी कोतवाली पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली एक युवती की शादी कौशाम्बी कोतवाली इलाके के गांव में हुई थी। पिछले दिनों युवती की 11 वर्षीय बहन उसके यहां घूमने गई थी। बड़ी बहन का कहना है कि सात जुलाई 2019 को उसकी छोटी बहन खेत की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने रास्ते में बालिका को पकड़ कर दुष्कर्म किया। बालिका ने इसकी जानकारी अपनी बहन को दी तो वह आरोपी के घर उलाहना देने पहुंची। आरोप है आरोपी ने अपने परिवार के तीन लोगों के साथ मिलकर उसे पीटा। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर महिला ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर आरोपी पक्ष की महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें