कूरामुरीदन स्थित विद्युत उपकेंद्र। संवाद
लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से परेशान विद्युत उपकेंद्र के कूरामुरीदन से जुड़े तकरीबन 50 गांवों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली विभाग ने भड़ेहरी गांव में 33 केवीए का नया विद्युत सब स्टेशन बनाने की योजना तैयार की है। साढ़े तीन करोड़ की लागत का यह उपकेंद्र स्वीकृति मिलने पर एक साल के भीतर तैयार हो जाएगा।
सिराथू विद्युत उपखंड क्षेत्र के कूरामुरीदन उपकेंद्र से कनवार, गोरियों, लक्षीपुर, शमसाबाद सहित कुल 11 फीडर चल रहे हैं। इन फीडरों में 14 हजार से अधिक कनेक्शन होने के कारण ओवरलोडिंग की समस्या बनी रहती है। इससे लो-वोल्टेज व फाल्ट के चलते 50 गांवों के उपभोक्ता परेशान रहते हैं।
उपकेंद्र का भार कम करने के लिए भड़ेहरी में 33 केवीए का सब स्टेशन बनाकर कनवार, बाले का पूरा, ग्रामीण व शाखा फीडर को अलग कर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में साढ़े तीन करोड़ की लागत से स्टेशन व लाइन बनाने की कार्ययोजना तैयार की है।
कूरामुरीदन स्थित विद्युत उपकेंद्र। संवाद
कूरामुरीदन स्थित विद्युत उपकेंद्र। संवाद