फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज के तीखे तेवर से ठंड से मिली राहत

विज्ञापन
Relief from cold due to sun's sharp frown - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सूरज के तीखे तेवर से मिली ठंड से राहत
विज्ञापन

दोआबा में सुबह करीब आठ बजे तक छाया रहा कोहरा, ठिठुरे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा में मंगलवार को कड़ी धूप ने ठंड से काफी राहत दी। हालांकि सुबह करीब आठ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान लोग ठिठुरते रहे। तल्ख धूप होने के कारण सर्द हवाएं बेअसर हो गईं।
विज्ञापन

गंगा-यमुना के मध्य बसे दोआबा क्षेत्र में इस दफा कड़ाके की ठंड पड़ी। बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिसने ठंड को और अधिक बढ़ा दिया। कई-कई दिनों तक तो धूप के दर्शन ही नहीं हुए। हालांकि इधर दो-तीनों से ठंड कुछ हल्की पड़ गई है। मंगलवार को घना कोहरा छाया हुआ था। बदलों को देखकर लग ही नहीं रहा था कि सूरज के दर्शन होंगे। आठ बजे के बाद कड़ी धूप निकली। लिहाजा लोगों को ठंड से राहत मिली। लोगों ने गर्म कपड़े उतारने के साथ अपने दैनिक काम निपटाने शुरू कर दिए। पूरे दिन शीतलहर चलती है, लेकिन धूप तेज होने के कारण खास असर नहीं पड़ा। यह बात अलग है कि शाम को सूर्यास्त के बाद फिर से ठंडक का एहसास होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें