फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रिश्तेदारों ने भतीजी को सूरत में बेच डाला, खरीदार ने की दरिंदगी

Sun, 08 Oct 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। साहब! मुझे चाचा-चाची और बुआ-फूफा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर धन और प्रॉपर्टी के लालच में सूरत (गुजरात) में बेच दिया। खरीदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 20 दिन तक आरोपी के पास रहने के बाद वह चकमा देकर भाग आई है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। यह बातें करारी कोतवाली इलाके के एक गांव की एक युवती ने कही। शनिवार को उसने करारी कोतवाली के अर्का चौकी पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली के अर्का चौकी क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने बताया कि बचपन में ही उसके मां-बाप की मृत्यु हो चुकी है। चाचा-चाची ही उसकी परवरिश करते थे। आरोप लगाया कि नौ सितंबर को उसके चाचा-चाचा-बुआ व फूफा ने अपने सहयोगियों के साथ उसे सूरत ले गए। इसके बाद एक व्यक्ति के यहां उसे ठहराकर सभी लोग चले आए। जिस व्यक्ति के यहां वह थी उसने बताया कि तुम्हारे रिश्तेदार बेच गए हैं। 20 दिन खरीदार ने उसके साथ दरिंदगी की। 30 सितंबर को वह किसी तरफ घर लौटी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें