फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारों में मारपीट, नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारों में मारपीट, नौ लोग घायल
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बसुहार गांव में सोमवार रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बसुहार गांव में सोमवार रात जमीन के विवाद में पट्टीदारों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इससे नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बसुहार निवासी रामनरेश का परिवार के ही त्रिभुवन से एक जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। इसे लेकर इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है। सोमवार रात भी बहस होने लगी। तभी दोनों के परिजन लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में रामनरेश, उसकी पत्नी सीमा, बेटे पवन व महेश आदि घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर से त्रिभुवन उसके भाई रामकिशन, भाभी सोनिया, बेटे राकेश व सुधीर आदि घायल हो गए। झगड़े के दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें