फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रेलवे में सहायक लोको पायलट की भर्ती प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रेलवे में कॅरिअर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज समेत सभी भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) के 11,127 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की खिड़की शुक्रवार से खोल दी है।
विज्ञापन

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों में सेवाएं देने का अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस प्रतिष्ठित पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास के साथ आईटीआई अनिवार्य की गई है। हालांकि, तकनीकी क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारक युवाओं को भी इस प्रक्रिया में शामिल होने का पात्र माना गया है।
विज्ञापन

आयु सीमा की बात करें तो 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में विशेष छूट का प्रावधान रखा गया है। आवेदन शुल्क सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपये, जबकि महिलाओं और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 250 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें