फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा घर गिरा, दंपती समेत पांच घायल

विज्ञापन
Raw house collapses, five injured including couple - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कच्चा घर गिरा, दंपती समेत पांच घायल
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के गांजा गांव में हुआ हादसा, तीन मवेरी भी मरे
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी थाना क्षेत्र के गांजा गांव में रविवार सुबह एक मजदूर का छप्परनुमा घर भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबने से दंपती और तीन मासूम बच्चे घायल हो गए। तीन बकरियों की भी मौत हो गई । चीखपुकार सुन जुटे लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकालने के बाद नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के कौड़िहार ब्लाक द्वितीय के गांजा गांव निवासी शिवबरन पुत्र स्वर्गीय भगौती लाल मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। वह अपने पत्नी-बच्चों समेत पिलर पर टिके एक छप्परनुमा कच्चे घर में रहता है। रविवार सुबह शिवबरन परिवार के साथ घर पर ही मौजूद था। इसी बीच पिलरों पर टिकी धन्नियां अचानक खिसक गई। नतीजतन समूचा घर भरभराकर गिर गया। मलबे में दब कर शिवबरन व उसकी पत्नी बेला देवी घायल हो गए। जबकि नतनी अन्नू, संध्या और गरिमा आदि भी घायल हो गईं। चीखपुकार सुन जुटे लोगों ने सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया। दंपती की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने दोनों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेज दिया। साथ ही अन्नू, संध्या व गरिमा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस व राजस्व विभाग को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें