फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी नगर में बेची गई ‘पात्र गृहस्थी’

Thu, 29 Dec 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 नगर पंचायत करारी में पात्र गृहस्थी के लिए चयनित महिलाओं की सूची पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। पात्र महिलाओं को भी इस सूची में स्थान नहीं दिया गया है। इसको लेकर करारी नगर पंचायत के सभासदों नगर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चार सभासदों ने डीएसओ को सूची देते हुए जांच कराने व सूची में दर्ज महिलाओं की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


   राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लागू होने से पहले करारी में लगभग साढे़ चार हजार राशनकार्ड लोगों के बने थे। इनमें बीपीएल व एपीएल कार्डधारक भी शामिल थे। इसके बाद पात्र गृहस्थी के लगभग 2288 कार्ड महिलाओं को जारी किए गए। इसकी सूची नगर प्रशासन ने सार्वजनिक की तो सभासदों के होश उड़ गए। इस सूची में वह गरीब महिलाएं नहीं शामिल थीं। इसको लेकर सभासद भड़क गए।

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 की सभसाद निशा,  वार्ड नंबर आठ के सभासद मदनलाल, वार्ड नंबर दो के सभासद महताब अहमद अंसारी, वार्ड नंबर 12 की सभासद तस्लीम फात्मा ने डीएसओ को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है कि उनके वार्ड में पात्र गृहस्थी के लिए जिन महिलाओं का चयन किया गया है, उनमें पात्र महिलाओं को सूची में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें