फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राशिद इलेवन ने अरविंद इलेवन को 36 रनों से हराया

Fri, 16 Jan 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करते राशिद इलेवन के खिलाड़ी, स्रोत कमेंटी
विज्ञापन
नगर पंचायत चरवा के आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट मुकाबले में बृहस्पतिवार को राशिद इलेवन ने अरविंद इलेवन की टीम को 36 रनों से पराजित कर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राशिद इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 99 रन बनाए और अरविंद इलेवन के सामने 100 रनों का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

जवाब में मैदान पर उतरी अरविंद इलेवन की टीम 12 ओवर में महज 63 रन पर ऑलआउट हो गई। राशिद इलेवन ने मैच 36 रनों से जीत लिया। विजेता टीम के गेंदबाज दीपक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर में मात्र 17 रन देकर चार विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। कमेटी के सदस्यों ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें