मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ सोमवार रात घर में घुसकर पड़ोसी ने दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की है।
महेवाघाट इलाके की एक महिला ने बताया कि सोमवार रात वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया। कनपटी पर तमंचा सटाकर उसने दरिंदगी की। विरोध करने पर तमंचे की बट से सिर फोड़ दिया। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने फोन से आपबीती पति को बताई तो उसके होश उड़ गए। परिजन आननफानन में घर लौट आए। आरोप है कि कार्रवाई के बजाए पुलिस ने डांटकर भगा दिया। मंगलवार को पीड़िता ने एसपी को तहरीर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने महेवाघाट इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।