फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर बना हैवान, बहू से करता रहा दुराचार

Sat, 10 Jun 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी इलाके में कलयुगी ससुर ने अपनी बहू को जायदाद से बेदखल करने की धमकी देकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। पति की मौत के बाद सालों से अधेड़ उसकी अस्मत से खेलता रहा। पखवारे भर पहले ससुर ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने पिपरी एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के पति की सालों पहले मौत हो चुकी है। बहू ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद उसके कलयुगी ससुर ने जायदाद से बेदखल करने की धमकी देते हुए हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद से वह लगातार मनमानी करता रहा। बच्चों की खातिर महिला ससुर का हर अत्याचार सहती रही।

पखवारे भर पहले ससुर ने मनमानी का प्रयास किया तो उसने विरोध कर दिया। इसके बाद कलयुगी ससुर उसे पीटने के बाद घर से भगा दिया। ससुर की यातना के बाद मायके पहुंची महिला ने खुद के ऊपर हुए जुल्म की दास्तां घर वालों को बताई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। मायके वाले महिला के ससुराल पहुुंचे तो ससुर ने उन्हें भी धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन


कलयुगी ससुर की करतूत से क्षुब्ध महिला शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मंझनपुर से ससुर की शिकायत की। एसपी वीके मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पिपरी एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें