करारी में मां के सामने बेटी से दुष्कर्म
पीड़िता ने सगे भाइयों के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस ने कहा, घटना संदिग्ध
करारी। इलाके की एक युवती के साथ उसकी मां के सामने पड़ोसी युवक ने दुराचार किया। विरोध करने पर मां-बेटी की पिटाई भी की। पीड़िता ने गुरुवार को सगे भाइयों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस संदिग्ध मानकर घटना की जांच कर रही है।
करारी कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि बुधवार शाम वह मां के साथ खेतों की ओर गई थी। वहां पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी सगे भाइयों ने उसे दबोच लिया। मां ने विरोध किया तो एक युवक ने कनपटी पर तमंचा सटाते हुए उसको खामोश करा दिया। इसके बाद दूसरे युवक ने युवती के साथ दुराचार किया। आरोपी भाइयों ने मां-बेटी की जमकर पिटाई भी की। दुष्कर्म के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना से डरी सहमी पीड़िता ने देर रात ही आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। मामले में करारी कोतवाल केपी सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना रंजिशन लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। किसी भी बेगुनाह को जेल नहीं भेजा जाएगा।