सैनी कोतवाली इलाके की एक युवती का प्रेमी ने गर्भपात करा दिया। शादी का झांसा देकर करीब साल भर तक युवक उसके साथ मनमानी करता रहा। गर्भवती होने पर युवती ने शादी करने का दबाव बनाया था।
एक गांव की रहने वाली एक युवती को करीब साल भर पहले पड़ोस के एक युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती का शारीरिक शोषण किया। झांसे में आई युवती के साथ सालभर युवक मनमानी करता रहा। महीने भर पहले युवती को गर्भवती होने की जानकारी हुई तो उसने प्रेमी से शादी करने की बात कही। इस पर युवक ने उसे बहाने से दवा खिला दिया। जिससे उसका गर्भपात हो गया। गर्भपात कराने बाद शादी से मुकर गया। आपबीती युवती ने परिजनों का बताई। दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई पर कोई निर्णय नहीं हुआ। बुधवार को पीड़ित युवती ने शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी वीके मिश्र ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सैनी कोतवाल को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।