फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूकबधिर महिला से दुराचार

Sat, 11 Mar 2017 12:33 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी इलाके में शुक्रवार सुबह खेत की ओर गई एक मूकबधिर विवाहिता से पड़ोसी ने दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता को पीटा और जान से मार देने की धमकी दी। घटना के बाद घर पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद करारी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन



  करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मूकबधिर विवाहिता शुक्रवार की सुबह खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से बैठा गांव का ही एक अधेड़ अकेली देख उसे पकड़कर अरहर के खेत में उठा ले गया। इसके बाद मुंह दबाकर दुराचार किया। दरिंदगी के बाद अधेड़ विवाहिता को बदहवास हालत में छोड़कर धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी विवाहिता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता का आरोप है कि वह कोतवाली पहुंची तो पुलिस तहरीर लेने के बाद उसे डांटकर भगा दी। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता दोपहर को मंझनपुर पहुंची। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई। एसपी वीके मिश्र ने करारी कोतवाल को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें