फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने घर में घुसकर किशोरी से किया रेप

Thu, 15 Mar 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
Rape
विज्ञापन
सरायअकिल। इलाके की एक किशोरी से बुधवार दोपहर घर में घुसकर पड़ोसी ने दुराचार किया। शोर पर पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को धर दबोचा। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सरायअकिल क्षेत्र की एक किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। उसके घर की छत पर शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार दोपहर परिजन छत पर थे। जबकि किशोरी नीचे अपने कमरे में अकेली थी। किशोरी ने बताया कि पड़ोसी युवक अचानक उसके कमरे में आ गया। भीतर से दरवाजा बंद कर उसने दुष्कर्म की। शोर पर पीड़िता के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोपी को धर दबोचा। उसकी पिटाई की। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव का कहना है कि पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ के बाद उसको जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें