फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rana Sanga Controversy: क्षत्रिय महासभा ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका, मुकदमा दर्ज करने की मांग

Fri, 04 Apr 2025 01:36 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने कौशाम्बी में प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर सपा सांसद का पुतला दहन किया और नारेबाजी की। महाराजा राणा सांगा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सपा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला फूंकते क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने कौशाम्बी में प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर सपा सांसद का पुतला दहन किया और नारेबाजी की। महाराजा राणा सांगा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष धनराज सिंह ने कहा कि वीर शिरोमणि राणा सांगा का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। सपा सांसद के अमर्यादित बयान क्षत्रिय समाज और सनातनी हिंदू आक्रोशित और आहत हैं। जब तक सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे।

विज्ञापन


कहा कि सपा सांसद सुमन ने राज्यसभा की गरिमा को कलंकित करने का कार्य किया है। उच्च सदन में गलत बयानबाजी और तथ्यों की गलत व्याख्या करके देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। साथ ही भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश की गई है। यह सामाजिस सद्भाव को बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास है। इससे समाज में वर्ग संघर्ष हो सकता है। सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें