विकास खंड नेवादा के बसुहार गांव में तीन दिन से हो रही रामलीला में कलाकारों ने रविवार को धनुष यज्ञ और राम वन गमन लीला का मंचन किया। शिवधनुष टूटते ही मंचन स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद राम वन गमन का मार्मिक मंचन देख दर्शक भावविभोर हो उठे। रामलीला मंचन के आयोजक सूख नारायन त्रिपाठी, कैलाशनाथ शुक्ल के द्वारा व्यवस्था की देखरेख की गई। सोमवार को केवट लीला का मंचन किया जाएगा।