सैनी कोतवाली क्षेत्र के मटियरा मजरे रूप नारायणपुर गोरियों निवासी विजय सिंह पुत्र राम स्वरूप राजगीर का काम करते थे। करीब ढाई साल पहले वह कमाने के लिए दुबई गए थे।
परिजनों का कहना है कि रविवार को विजय दुबई में ही काम करते समय छत से गिर गए थे। इसकी वजह से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। स्थानीय लोगों उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। अब परिजन उसका शव अपने गांव लाने का प्रयास कर रहे हैं।
12 वाहनों में लगी काली फिल्म उतरवाई
कस्बे के मुख्य चौराहे पर बुधवार को संदीपनघाट थाना प्रभारी भुवनेश चौबे ने वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान करीब 12 चार पहिया वाहनों के शीशे में लगी काली फिल्म उतरवा दी। इसके अलावा अन्य वाहनों की भी जांच की गई। टीम में चौकी इंचार्ज मनोज तोमर भी शामिल रहे।