फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बीमारी से क्षुब्ध महिला ने कुएं में कूद कर दी जान

Thu, 21 Mar 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट कोतवाली के गौसपुर कटहुला गांव में बुधवार सुबह बीमारी से क्षुब्ध महिला ने सूखे कुएं में कूद कर जान दे दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद शव को कुएं से बाहर निकवाया औरी पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



गौसपुर कटहुला निवासी किसान चंद्रपाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी पत्नी गुड़िया (45) की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। जिसका इलाज प्रयागराज के एक डाॅक्टर से चल रहा था। इधर बीच दो दिन से रात को नींद भी नहीं आती थी।
बुधवार सुबह वह घर से निकल खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान बस्ती से बाहर स्थित सूखे कुएं में कूद कर जान दे दी।
वहां मौजूद बच्चे महिला को कुएं में कूदते देख चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर खेत में काम कर रहे लोग मौके जुट गए। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों की मदत से शव को कुएं से बाहर निकाला। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं होने से कुएं में गिरने से मौत हो गई है। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें