यादव दंगल कमेटी की ओर से मदूकी गांव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तराखंड के पहलवान शुभम को हराकर टेंवा के पहलवान राजेश चैंपियन बने। देर शाम तक चली प्रतियोगिता में कई राज्यों से पहलवानों ने हिस्सा लिया।
चरवा नगर पंचायत के गांव मदूकी में करीब ढाई दशक से धनतेरस के दिन कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को दोपहर से गांव में प्रतियोगिता शुरू हो गई। शुरुआत में छोटे पहलवानों ने अपनी कुश्ती का दमखम दिखाया। इसमें कौशाम्बी के अलावा प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, कानपुर, हमीरपुर, फर्रुखाबाद, उत्तराखंड और दिल्ली के पहलवान शामिल हुए।
इस दौरान सपा नेता अशोक यादव, चरवा नगर पंचायत के अध्यक्ष जगनरायण, ईओ सुभाष चंद्र सिंह ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रथम मैच में टेंवा के राजेश में उत्तराखंड के शुभम को हराया।
द्वितीय में दिल्ली के टोनी की टेवां के अल्फेस ने हराया। तृतीय में सैय्यदसरावां के गोलू में फदिलाबाद के रंजीत को हराया। इसमें महिला पहलवानों ने भी कुश्ती का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के रेफरी रामानंद यादव और साधु पांडेय रहे। प्रतियोगिता के दौरान कमेटी के पदाधिकारी उमाशंकर पहलवान, उमाशंकर यादव, लल्ला यादव, सभासद नवीन यादव, बजरंग यादव आदि मौजूद रहे।