फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राष्ट्रीय स्तर पर चमके राज उभरती प्रौद्योगिकी में प्रथम

Sun, 26 Apr 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल करने पर राज पाडंये को कार से घुमाकर खु​शि
विज्ञापन
नई दिल्ली के सेंट स्टीफन्स कॉलेज विरेंदा हाउस में 20 से 24 अप्रैल तक आयोजित 53वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में जनपद के एक निजी इंटर कॉलेज के कक्षा 11वीं के छात्र राज पांडेय ने उभरती हुई प्रौद्योगिकी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता सात वर्गों में आयोजित हुई, जिसमें देशभर से आए बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। राज पांडेय ने एंटी-स्लीप अलार्म और एआई आधारित फाइटर कार का मॉडल प्रस्तुत किया, जिसका उद्देश्य भारतीय सैनिकों को तकनीकी रूप से अधिक सशक्त बनाना है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है।
सिराथू स्टेशन पर दिल्ली से लौटने पर राज का विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी ने इसे प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए अन्य छात्रों को भी इससे सीख लेने को कहा। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला विज्ञान समन्वयक ने भी छात्र को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें