फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता की लकीरें

Tue, 27 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा में चार दिन से लगातार हो रही बारिश फसलों के लिए आफत बन गई है। खेतों में जलभराव होने से दलहनी और तिलहनी फसलें सड़ने लगी हैं। पकने को तैयार फसलों को सड़ता देख किसानों का हाल बेहाल है। उन्हें फसलों को बचाने के लिए कोई राह नहीं सूझ रही है।
विज्ञापन


जिले में शुक्रवार की रात से प्रतिदिन बारिश हो रही है। इससे धान की फसलों को तो फायदा हो रहा पर खरीफ की खेती में दूसरे नम्बर की फसल कही जाने वाली उड़द, मूंग, अरहर, तिल के लिए पानी जहर साबित हो रहा है। चार दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते खेतों में पानी जमा होने से फसलें अब सड़ने लगी हैं। जलमग्न हुए खेतों से पानी बाहर निकल भी नहीं रहा है। ऐसे में पकने को तैयार उड़द, मूंग, तिल की फसलों को सड़ता देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

बिगहरा गांव के किसान राजा तिवारी, गुरौली के खुशीराम गौतम, म्योहर के श्रीराम सिंह आदि का कहना है कि उन्होंने पानी के अभाव में अधिकतर खेतों में उड़द, तिल, मूंग की फसल बो रखी थी। लेकिन चार दिन से लगातार हो रही बारिश ने मंसूबे पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें