फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के साथ हुई बारिश, गिरे ओले

Mon, 24 Apr 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार दोपहर तीन बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ सिराथू क्षेत्र में बारिश हुई। कई जगह पर ओले भी गिरे। आंधी चलने से खेतों में रखे गेहूं के बोझ उड़ गए। खलिहान में रखा भूसां आंखों के सामने से गायब हो गया। इससे किसान परेशान रहे। वहीं आंधी चलने व पानी गिरने से तापमान नीचे गिरा तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


 रबी की प्रमुख फसल गेहूं की मड़ाई का काम इन दिनों चरम पर है। किसान सारे काम छोड़कर फसलों की कटाई, मड़ाई में व्यस्त हैं। किसानों को मौसम की मार न झेलनी पड़े इसे लेकर वह तनिक भी देरी करते नहीं दिख रहे हैं। रविवार दोपहर बाद बदले मौसम के मिजाज ने किसानों को चिंता बढ़ा दी। लगभग तीन बजे आसमान में छाई धुंध ने तेज आंधी व बारिश का आगाज कर दिया। धूल भरी आंधी के साथ सिराथू क्षेत्र के कड़ा, देवीगंज, दारानगर आदि इलाकों में बारिश हुई। गुलामीपुर कल्यानपुर आदि गांवों में ओले भी गिरे। मौसम के इस पलटवार से किसान हैरान रह गए। आंधी चलने से किसानों को भारी नुकसान हुआ।

आंधी का प्रकोप जिले भर में रहा। इससे खेतों में रखे गेहूं के बोझ उड़ गए। खलिहान में रखा आंखों के सामने से गायब हो गया। आंधी के बाद खेतों में पहुंचे किसानों ने भूसा गायब देखा तो उन्हें पशुओं के चारे की चिंता होने लगी है। हालांकि आंधी से महज भूसे का नुकसान हुआ है फसलों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। दूसरी ओर धूलभरी आंधी के साथ आए ठंड हवाओं के झोकों से तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बहरहाल रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ने की शुरुआत हो गई है। मौसम भयावह रूप ले इससे पहले किसान अपनी फसलों की मड़ाई कर अनाज व भूसा घर पहुंचाने के लिए सारे काम छोड़ तेजी से सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


आंधी चलने से उड़े पंडाल, फटी होर्डिंग
रविवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक तेज आंधी चलने से नगर पंचायतों में अफरा-तफरी की स्थिति रही। दुकानाें के टीन शेड उड़ गए। शादी कार्यक्रमों के लिए लगे पंडाल उड़ गए। नेताआें की लगी होडिंग जगह-जगह से फट गई। धूल भरी आंधी से बचने के लिए लोग दुकानों में घुसे रहे जो लोग सड़क पर थे वे चेहरे पर गमछा व रुमाल डाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें